पाकुड़, दिसम्बर 6 -- महेशपुर। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों वैसे दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों की तेज रफ्तार से परिचालन तथा ओवरलोड में बाढ़ सी आ गई है। इनमें तो कई चालक नौसिखिए हैं। इस वजह से महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। आम लोगों का मानना है कि जिला परिवहन विभाग द्वारा ऐसे तीन पहिया वाहनों, जो भाड़े पर यात्रियों को ढोने का काम करते हैं, के चालकों का लाइसेंस व वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों की लगातार जांच किया जाना चाहिए। लोगों के इस सोच के पीछे वजह यह है कि जब भी कभी कोई सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और किसी यात्री की मौत हो जाती है तो पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आती है। काफी दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन का कोई भी मालिक या चालक वाहन को अपना बताने के लिए थ...