लोहरदगा, मई 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर 27 नंबर पुल के निकट मंदिर के पास बुधवार- गुरुवार रात करीब ढाई बजे अनियंत्रित वाहन पुल से नीचे गिर गया। इस घटना में वाहन पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायल बिहार और ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग सिमडेगा से पटना जा रहे थे। इसी दौरान लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर तेज गति के कारण वाहन चालक ने नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन पुल से नीचे जा गिरा। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि सेन्हा से बालूमाथ गए बाराती लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- पीरो में बारातियों से भरी बोलेरो नहर में पलटी, हताहत नहीं बारातियों ने रात करीब तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। मानवता का परिचय देते हुए बाराती में शामिल लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की...