कन्नौज, मई 1 -- कन्नौज। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की स्कार्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज तिर्वा में चल रहा है। कस्बा नादेमऊ निवासी कौशलेंद्र कुमार उर्फ लवली गुप्ता के पुत्र सूरज की शादी छिबरामऊ स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में थी। समारोह में शामिल होकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कार्पियो वाहन से सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चौकी से पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में नादे मऊ निवासी चालक श्याम सुंदर 27 वर्ष पुत्र अमर पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामदेवी पत्नी शैलेन्द्र कौशल ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गाड़ी में सवार उपासना ...