सीतापुर, सितम्बर 15 -- सीतापुर, संवाददाता। महहोली के नेरी- पिसावां मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे टहल रहे छह युवकों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर एक बाइक के साथ खड़े दो पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। ग्रामीणों का लगा की इसी बाइक से हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझा- बुझाकर शांत कराया। बद्दापुर गांव निवासी रामरतन (20) गांव के ही अभय सिंह, रामजी, अविरल, छोटू और अरविंद के साथ देर शाम टहलने निकले थे। वह टहलते हुए नेरी- पिसावां मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन सभी करे टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। देख...