लखनऊ, दिसम्बर 4 -- पारा थाना क्षेत्र के विक्रमनगर ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे अज्ञात बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे 60 वर्षीय बुजुर्ग विक्रमनगर ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया और आसपास थानों में भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...