गोंडा, अप्रैल 4 -- टिकरी (गोंडा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की तेज टक्कर से हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर मधवापुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को शुक्रवार देर रात टक्कर मार दी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत बहादुरा के मजरा धोबहा निवासी शिव कुमार यादव पुत्र रामसरन यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिव कुमार किसी काम से देर रात घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-र...