तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, डिलीवरी ब्वाय गंभीर रुप से घायल, रेफर
हजारीबाग, जून 20 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के जवाहर घाट में शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से झुमरी तिलैया से बरही आ रहे अमेजॉन डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल धर्मेंद्र गुप्ता उम्र 38 वर्ष पिता सुरेश साव भादोडीह झुमरी तिलैया के रहने वाले हैं। झुमरी तिलैया से डिलीवरी करने के लिए अपने बाइक से बरही आ रहे थे। जवाहर घाट के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और घायल को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.