बहराइच, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच रूपईडीहा हाईवे के रिसिया मोड़ तिराहे बाईपास के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिसके चलते दो बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिसिया थाने के रिसिया मोड़ तिराहे बाईपास के पास मंगलवार रात साढ़े सात - आठ बजे के बीच तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार रामगांव थाने के गुलरा गांव निवासी वंशी पुत्र तुलसीराम, दूसरी बाइक पर सवार रिसिया थाने के फुलवरिया गांव निवासी राजेश पुत्र छांजुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भ...