लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। बाबू बनारसी दास थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक या कंटेनर ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार करीब 20 फिट तक घिसटती चली गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह पिचक गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान पथ से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने रात करीब तीन बजे बीबीडी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा काटकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मितौली गांव निवासी अंकित कुमार (26) ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह चिनह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.