संभल, मार्च 1 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शनिवार को यात्री मालकर अधिकारी योगेन्द्र कुमार यादव ने यातायात नियमों का पालन कर सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। 41 वाहनों का ओवर स्पीड़ संचालन करते हुए पाए जाने पर चालान करते हुए 84 हजार रुपये प्रमशन शुल्क वसूल किया। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेलमेट के अभियोग में 01 चालान किया गया। सीट बेल्ट के अभियोग में 03 चालान, ड्रंकन ड्राइविंग में एक, मोबाइल फोन के अभियोग में 02 चालान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त चालक वाहन चालकों व परिचालकों को ओवरलोड वाहन न चलाने, सभी प्रपत्रपूर्ण रखने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तीव्र गति से वाहन न चलाने, नशा अथवा नींद की स्थिति में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के प्रति जागरूक किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.