रांची, मई 18 -- रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले संकल्प कुमार रविवार को तेज रफ्तार वाहन से धक्का लगने से जख्मी हो गए। हादसे के समय वे मोटरसाइकिल पर सवार थे और आवासीय परिसर से जैसे ही बाहर निकले कि वाहन से धक्का लगा। दुर्घटना में उनके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गईं। जख्मी हुए पैर से अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से उनकी स्थिति गंभीर हो गई। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जख्मी युवक के पिता सुनील कुमार की लिखित शिकायत पर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- सुपौल : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार किशोर गंभीर, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...