तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
शाहजहांपुर, मई 18 -- सिंधौली। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मुड़िया मोड़ के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि घायल करीब छह फीट ऊपर उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। शाहजहांपुर के मोहल्ला खलील गर्वी निवासी सरोज खान आरके ब्रिक फील्ड पर मुनीम हैं। वह राशन लेने के लिए साइकिल से मुड़िया मोड़ पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी ब्रजेश कुमार और पायलट रियाज अली घायल को सीएचसी सिंधौली ले गए। यह भी पढ़ें- वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.