सीतापुर, मार्च 22 -- बिसवां। भगवानपुर निवासी तबस्सुम का बेटा साहिल (18) रविवार को साइकिल से गांव से मुख्य सड़क की तरफ जा रहा था। वह भगवानपुर माफी गांव स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था तभी तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से साहिल साइकिल समेत कुछ दूर घिसटता चला गया। हादसे में साहिल गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी बिसवां लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी चालक के बारे में पता किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...