जमशेदपुर, दिसम्बर 9 -- जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्सव रेस्टोरेंट के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सोनारी निवासी 30 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार रोशन कुमार डोबो में ही मुर्गा दुकान चलाता था। रोज़ की तरह दुकान बंद कर वह अपनी पत्नी के साथ सोनारी स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी की हालत नाजुक बताई गई है, जिसे ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.