सुल्तानपुर, मार्च 21 -- चांदा (सुलतानपुर), संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त अवनीश पटेल (22) निवासी ग्राम चकईपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। वह उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंशियल बैंक लिमिटेड में क्रेडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत था, जिसका कार्यालय ढकवा बाजार, जनपद प्रतापगढ़ में था। शनिवार दोपहर अवनीश ढकवा से चलकर चांदा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-वाराणसी पर सोनावा गांव के पास पहुंचा था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.