बहराइच, मई 8 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज कुंडासर मार्ग पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक जीजा साले थे और दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब दस बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक मौके पर ही दम तोड़ गए। मृतकों की पहचान बौंड़ी थाने के समदा बाजार निवासी राकेश 23 वर्ष पुत्र दिलेराम और दीपक 24 वर्ष पुत्र सागर के रूप में हुई है।घटना यह भी पढ़ें- मेरठ : वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों की पहचान ...