औरैया, नवम्बर 9 -- - मेला के सामान लेने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा फोटो: 1 घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एसओ अयाना। 2 घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। औरैया, संवाददाता। जुहीखा-भीखेपुर मार्ग पर सेंगनपुर के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दुकानदार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की बाइक के नंबर से परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी 50 वर्षीय शिवनरेश पुत्र भोगीलाल थे। पुलिस ने बताया कि शिवनरेश सोमवार सुबह बाइक से औरैया जा रहे थे। करीब सात बजे जुहीखा-भीखेपुर मार्ग के सेंगनपुर के अष्टभुजा मंदिर के पास उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.