तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
इटावा औरैया, जून 27 -- बकेवर, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह चंद्रपुरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर गांव निवासी 45 वर्षीय दयानंद पुत्र नाथूराम शुक्रवार को अपनी पत्नी रीना देवी को बाइक से औरैया के हालेपुर स्थित सत्संग में लेकर गए थे। दोनों ने रात वहीं बिताई। शनिवार सुबह दयानंद अपनी पत्नी को औरैया में अपनी साली के घर छोड़कर अकेले बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
हादसे की सूचना सुबह करीब सात बजे जैसे ही वह आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर चंद्रपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दयानंद सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.