अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर युवकों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार की मध्य रात्रि के बाद जनपद के मवई थाना क्षेत्र स्थित सड़वा निवासी शिवम साहू (20 ) पुत्र राम धीरज तथा पड़ोसी जनपद गोंडा के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलवरिया निवासी मोहित सिंह (24 वर्ष) पुत्र बजरंग सिंह को किसी वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। हादसा लखनऊ हाईवे पर कैंट थाना क्षेत्र स्थित कलिका हवेली के पास हुआ।घटना के समय दोनों पैदल ही जा रहे थे। मामले की खबर के बाद दोस्त अमर ने शिवम और भाई अविरल ने मोहित सिंह को डेढ़ बजे के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि हालत गंभीर दोनो...