सीतापुर, मार्च 27 -- तंबौर, संवाददाता। तंबौर इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ट्राई साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तंबौर के ओरी शाहपुर निवासी बदलू (70) शुक्रवार सुबह काम से निकले थे। वह तंबौर रतनगंज मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने ट्राई साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से बदलू चोटिल हो गए। इस बीच वहां से गुजर रहे ऑटो इरफान उन्हें अपनी ऑटो में लादकर सीएचसी तंबौर लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बदलू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। भतीजे मसीउल्ला ने तंबौर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी तंबौर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...