मेरठ, मार्च 30 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के पीवीएस रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भावनपुर थानाक्षेत्र के जय भीमनगर निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सोनू जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय है। रविवार शाम को वह कंपनी के काम से पीवीएस रोड पर गया था। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने सोनू की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जाकर गिरा और घायल हो गया। थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से वाहन का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...