इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जान चली गई, जबकि एक महिला भी घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सैफई थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी ओमकांत पुत्र तेजराम गुप्ता यूपीआरएनएसएस कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह पीएसी बटालियन के पास कुनैरा में मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। मंगलवार दोपहर वह पक्का बाग स्थित अपने ऑफिस से किसी काम से कलेक्ट्रेट की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर न्यू तुलसी नगर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इ...