बांका, मार्च 9 -- बांका, निज संवाददाता। जिले के दुधारी पंचायत क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सदर अस्पताल के डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जख्मी महिला की पहचान बांका थाना अंतर्गत दुधारी पंचायत के मैनवरन गांव निवासी संतोष यादव की पुत्री संजना कुमारी के रूप में हुई है। जबकि संतोष यादव के ही 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार का इस सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 6 बजे संजना कुमारी अपने भाई नीतीश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.