रांची, अप्रैल 6 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित ब्रजपुर के पास सोमवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर ऑटो चालक प्रकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार निवासी प्रकाश साहू रातू में रहकर ऑटो चलाता है। बताया जाता है कि वह नशे में सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर काफी खून बह गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...