गोपालगंज, फरवरी 27 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मतेया खास गांव में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी चंद्रमा माली की पुत्री अनिशा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम चंद्रमा माली अपने घर के समीप कार्य कर रहे थे। उसी दौरान उनकी पुत्री अनिशा कुमारी उन्हें देखने के लिए वहां पहुंची। तभी अचानक तेज गति से आ रहे एक वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.