कन्नौज, मई 30 -- ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 205 के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने आगे चल रही पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार जनपद इटावा के सैफई क्षेत्र के चनपुरा गांव निवासी शिवचरण अपनी पत्नी परमादेवी, पुत्र मनोज तथा पुत्रवधू के साथ पिकअप संख्या यूपी 75 एटी 3320 से अपने पैतृक गांव पकड़ी, जनपद कुशीनगर जा रहे थे। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 205 के निकट पीछे से आ रहे बीज प्रचार सामग्री से लदे तेज रफ्तार लोडर संख्या यूपी 32 केएन 0843 ने उनकी पिकअप में जोरदार टक्कर मार ...