तेज रफ्तार लोडर ने आटो को मारी टक्कर, वृद्ध महिला समेत दो की मौत
कन्नौज, जून 5 -- कन्नौज। शुक्रवार की दोपहर एक सड़क हादसे में दो लोगों की असमय मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर मकरंद नगर चौकी क्षेत्र में एक बेकाबू लोडर ने आगे चल रहे आटो को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार एक वृद्ध महिला और एक अन्य बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक लोडर समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।अपरिहार्य हादसा शुक्रवार दोपहर एक आटो सवारियां लेकर गुरसहायगंज से कन्नौज सरायमीरा की ओर जा रहा था। जैसे ही आटो जीटी रोड पर स्थित यूपीटी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने लापरवाही से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान लोडर अनियंत्रित हो गया और उसने ऑटो में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.