रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर-बिलासपुर रोड पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग पिता मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बेटे का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपनी बेटी को छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, 61 वर्षीय नारायण दास निवासी सुभाष कॉलोनी वार्ड नंबर 27 गुरुवार दोपहर को अपनी बेटी को छोड़ने के लिए रामपुर गए थे। देर रात वह अपने बेटे के साथ बाइक पर वापस घर को आ रहे थे। जैसे ही वह रुद्रपुर- बिलासपुर रिंग रोड के पास पहुंचे। तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस उनके पैरों को कुचलते हुए निकल गई। वहीं बेटा भी ...