बाराबंकी, मई 10 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी) संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के सराय चौबे गांव के नजदीक हुआ। कानपुर से माल लादकर सुल्तानपुर जा रही पिकअप में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि पिकअप पलटकर 100 मीटर तक बस घसीटते हुए लेकर चली गई। पिकअप में सो रहे जिला सुल्तानपुर थाना लभुंआ गांव भिटारे निवासी 30 वर्षीय राजेश यादव गंभीर रूप से चोटिल हो गए । घटना के बाद राजेश यादव को नाजुक हालत मे सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। जहाँ डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्...