मेरठ, मार्च 4 -- बाउंड्री रोड पर हजारी की प्याऊ के पास कार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक व परिचालक घायल होने से बच गए। हालांकि उस समय बस में कोई सवारी नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भैंसाली डिपो की एक बस तेजगढ़ी की तरफ से भैंसाली अड्डे की तरफ जा रही थी। चालक अमित जब बस को लेकर बाउंड्री रोड पर हजारी की प्याऊ के पास पहुंचा तो अचानक एक कार बस के सामने आ गई। चालक ने कार को बचाया तो बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गनीमत यह रही कि बस में उस समय कोई सवारी नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने हादसे की जानकारी डिपो में दी। इसके बाद क्रेन मंगाकर बस को नाले से निकलवा। जिसके बाद चालक बस को लेकर भैंसाली बस डिपो पहुंचा...