नई दिल्ली, मई 31 -- लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी करोड़ों रुपये की इलेक्ट्रिक कार 'जी-क्लास इलेक्ट्रिक' (G-Class Electric) को वापस मंगाया है। कंपनी ने यह फैसला गाड़ी के पहियों के नट-बोल्ट में आई एक बड़ी खराबी के चलते लिया है। इस गड़बड़ी की वजह से कुल 99 गाड़ियां प्रभावित हुई हैं, जिन्हें 12 जुलाई 2024 से 18 अगस्त 2025 के बीच बनाया गया था। मर्सिडीज का इस साल भारत में यह दूसरा रिकॉल है। इससे पहले कंपनी ने इसी साल फरवरी में अपनी C63 S AMG और CLE कारों को भी वापस मंगाया था। उन कारों के ADAS सिस्टम में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से। क्यों लिया गया रिकॉल का फैसला? सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की वेबसाइट के अनुसार, प्रभावित हुई 'जी-क्लास 580 इलेक्ट्रिक' कारों के ...