नोएडा, मार्च 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के छातंगा खुर्द गांव में घर के सामने से तेज रफ्तार में कार निकालने का विरोध करने पर युवक से मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेवर कोतवाली पुलिस के मुताबिक छातंगा खुर्द गांव में नीरज परिवार के साथ रहता है। नीरज ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की रात करीब 8:00 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच आकाश घर के सामने से तेज रफ्तार में कार लेकर निकला। नीरज ने आकाश से कार आराम से चलाने के लिए कहा। इसी बात पर आकाश गुस्से में आ गया। उसने फोन कर अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। आकाश और उसके साथियों ने नीरज से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। शोर सुनकर नीरज के परिवार के सदस्य बीचब...