गोड्डा, जून 14 -- पथरगामा प्रतिनिधि: पथरगामा मुख्य सड़क पर इन दिनों मिट्टी लदे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार आवाजाही से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टरों के तेज गति से चलने के कारण रास्ते में जगह-जगह मिट्टी गिरती जा रही है, जो अगले दिन सूखकर धूल में तब्दील हो जाती है। इससे सड़क पर लगातार गर्दा उड़ रहा है और राहगीरों सहित आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टरों में मिट्टी को ढककर नहीं ले जाया जाता है, जिससे मिट्टी सड़क पर गिरती रहती है। वहीं तेज रफ्तार के कारण धूलकण हवा में फैल जाते हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासकर बाइक सवारों, दुकानदारों एवं स्कूली बच्चों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ते...