बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। तेज रफ्तार बोलेरो का कहर देखने को मिला। ई्-रिक्शा पर टक्कर मारने के बाद दुकान में घुस गई। जिसे देख हर कोई आवाक रह गया। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। बुधवार सुबह पीली कोठी स्थित तुलसीलाज क्षेत्र में जो हुआ, वह महज एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि कानून के डर और यातायात अनुशासन की धज्जियां उड़ाने वाली भयावह तस्वीर है। बुधवार सुबह पीली कोठी स्थित तुलसीलाज के पास 6:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले स्कूल जा रही एक महिला शिक्षक के रिक्शे को जोरदार टक्कर मारी। इससे शिक्षिका सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं, लेकिन हैरत की बात यह रही कि बोलेरो का पहिया यहीं नहीं रुका। बेकाबू वाहन आगे बढ़ा और एक दुकान का शटर तोड़ते हुए भीतर जा घुसा।घटना के बाद बोलेरो से शराब की बोतल मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ल...