बाराबंकी, मार्च 16 -- रामसनेहीघाट ,(बाराबंकी)संवाददाता। भिटरिया-टिकैतनगर मार्ग पर तासीपुर गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बह रही कल्याणी नदी में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार असन्दरा थाना क्षेत्र के अमिहया गांव निवासी धन कुमार (30) रविवार शाम अपने मित्र रवि के साथ बोलेरो से दरियाबाद गए थे। बताया जा रहा है कि वे अपने एक अन्य साथी को दरियाबाद छोड़ने गए थे। साथी को छोड़ने के बाद देर रात दोनों बोलेरो से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी भिटरिया-टिकैतनगर मार्ग पर तासीपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.