बलरामपुर, अप्रैल 28 -- त्रिवेदीगंज (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह सात बजे मंगलपुर चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला और पांच सौ मीटर दूर बोलेरो खड़ी कर खिसक गया। घटना की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ललईखेड़ा गांव निवासी उदयराज (44) के यहां सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए बासुदेव (42) पुत्र सीताराम निवासी निजामपुर थाना गोसाईगंज आए थे। यह भी पढ़ें- बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत; फोरलेन पर मची चीख-पु...