चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़ी-सिंहपुर मुख्य मार्ग में कहेटा गांव के मजरा बलिया पुरवा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के प्रयास में कुछ दूर आगे बोलेरो दूसरी बाइक में टक्कर मारते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में पहली बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार व दूसरी बाइक में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है।कहेटा गांव के मजरा सिद्धगोपाल का पुरवा निवासी 30 वर्षीय विवेक सिंह उर्फ शीलू गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से कुछ घरेलू सामान लेने पहाड़ी आ रहा था। बलिया पुरवा के पास पहाड़ी से सिंहपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक बोलेरो समेत मौके से भागा। भाग...