तेज रफ्तार बोलेरो ने दो किशोरों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। रिश्तेदारी जाने की तैयारी कर रहा परिवार उस समय मातम में बदल गया, जब घर की बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर पेट्रोल लेने निकले दो किशोर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। हादसे में 15 वर्षीय मनीष पुत्र विजयपाल निवासी भगवानपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त 15 वर्षीय गोलू पुत्र प्रभुनाथ निवासी भगवानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी मनीष मंगलवार को अपने दोस्त गोलू के साथ बेलहा-गौरा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल लेने पैदल जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.