लातेहार, मार्च 13 -- बालूमाथ। थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ-पांकी मुख्य मार्ग अंबेडकर नगर में गुरुवार की रात एक बोलेरो के टक्कर से किशोरी समृति कुमारी, पिता स्व कैलाश राम अम्बेडकर नगर बालूमाथ गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन फानन में परिजनो के द्वारा बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्मृति मुहल्ले में हो रहे शादी समारोह में आई थी, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए बोलेरा को जब्त कर थाना ले गई, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...