धनबाद, अप्रैल 10 -- लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंद्रा मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं हैं। हादसा सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने पीछे से सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और अचानक पीछे से ऑटो को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी ऑटो सड़क से दूर जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.