चंदौली, जून 4 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप सर्विस रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घटना से पुलिस को अवगत कराया। घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अगली कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

हादसा का विवरण धीना थाना क्षेत्र के गोरखा गांव निवासी 35 वर्षीय रवींद्र उपाध्याय उर्फ कृष्ण अवतार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी हास्पिटल में एम्बुलेंस चालक था। वह हास्पिटल...