बलरामपुर, मई 18 -- ​बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण ग्राम देवपुरा निवासी दरगाही का 22 वर्षीय पुत्र हसन अली बीते 7 मई की रात करीब आठ बजे बाइक से शिवपुरा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान देवपुरा चौराहे के पास बरदौलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हसन अली को पहले शिवपुरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल, फिर बहराइच सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां इलाज के दौरान 8 मई सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।

पुलि...