अररिया, मई 29 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार से चल रहे बाइक सवार असमय ही सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। तेज रफ्तार का आलम यह है कि महज डेढ़ दो महीनों के भीतर ही केवल रानीगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटना ने एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है। सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों में अधिकांश लोग नौजवान है। 25 से 40 साल के बीच के ही आधा दर्जन लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके है। लोगों की मौतों के बाद इनके परिवार के लोगों को दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बेगुनाहों की ले रही जान, डेढ़ माह में एक दर्जन की मौत कई ऐसे लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके है जो अपने घरों के इकलौते कमाने वाले शख्स थे। अब इनके परिवार के लोग खाने को मोहताज हो ...