जमशेदपुर, जून 28 -- जमशेदपुर। बिरसानगर क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार बालू लदे 407 ट्रक ने चार मोटरसाइकिलों, एक बलेनो कार और एक बाउंड्री वॉल को टक्कर मार दी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक कथित रूप से नशे की हालत में तेज गति से वाहन चला रहा था। अनियंत्रित ट्रक पहले सड़क किनारे खड़ी बाइकों को रौंदता हुआ कार और फिर बाउंड्री वॉल से जा टकराया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। विरोध में रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने बिरसानगर मुख्य सड़क जाम कर मुआवजे, फरार चालक की गिरफ्तारी और वाहन मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग से अवैध बालू ढोने वाले वाहन नियमित रूप से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...