बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बलरामपुर-बहराइच पर हसुवाडोल गांव के सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की हालत गंभीर है। लखनऊ के आईकान अस्पताल में युवक का इलाज कराया जा रहा है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ देहात कोतवाली की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। छानबीन की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अड़ारपाकड़ निवासी सुधीर कुमार तिवारी ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि करीब 20 वर्षीय भाई सत्यम तिवारी 28 मार्च को सुबह करीब आठ बजे बाइक से देवी आरती विद्यालय पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बलरामपुर-बहराइच पर हसुवाडोल गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक चालक ने भाई की बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में भाई को गंभीर चोट...