साहिबगंज, फरवरी 24 -- बरहेट । शिवगादी जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार की रात अवैध रूप से बालू लेकर तेज रफ्तार में जा रहे लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर संतुलन खो देने से खेरवा गांव स्थित विद्यालय के पास एक बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलटी मार दिया। घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं रहने से एक बड़ा हादसा टल गया । हादसे में एक बिजली खंभा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ फरार हो गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। इसबीच मंगलवार की दोपहर तक ट्रैक्टर घटनास्थल पर ही पड़ा था । उससे गिरे बालू को आसपास के लोग उठाकर ले जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक रेफर साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पेट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.