जमुई, अगस्त 9 -- जमुई। निज संवाददाता जमुई जिले के झाझा इलाके में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों घायलों को शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, जहां पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी विकास मंडल और उनकी पत्नी सबिया देवी के रूप में हुई है। घायल विकास मंडल ने बताया कि घर के पास ही उनके पैर में कोई कीट काट लिया था। रात होने की वजह से वह देख नहीं पाए थे। इसके बाद वह पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर इलाज करवाने के लिए झाझा रेफरल अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके पेट में तेज दर्द हुई और बाइक अनियं...