गोरखपुर, फरवरी 3 -- कैम्पियरगंज। क्षेत्र के लोहरपुरवा टोला भगवानपुर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल स्टंटबाजी से छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हनुमान नगर निवासी उमाशंकर चौधरी की पुत्री सृष्टि को गांव के ही युवक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना मंगलवार की है, जब सृष्टि अपने पिता के साथ पुराने मकान से नए मकान की ओर जा रही थी। पीछे से तेज गति में आ रही लाल रंग की मोटरसाइकिल ने उसे चपेट में ले लिया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.