बलरामपुर, मई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के नर्सिंग नरायन पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने गलत साइड से आकर दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार देने का आरोप लगाया है। लापरवाही से बाइक चलाने के कारण एक 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरिवा निवासी रमेश कुमार ने रविवार को बताया कि मेरा 23 वर्षीय भाई साहेबराम 29 अप्रैल रात करीब आठ बजे घर का सामान लेने के महराजगंज बाजार गए थे। घर वापस लौटते समय रास्ते में नर्सिंग नरायन पब्लिक स्कूल के सामने इसी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहनिया निवासी रोहित कुमार ने तेज रफ्तार, लापरवाही व गलत साइड से आकर भाई की बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- चारपहिया वाहन के धक्के से बाइक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.