कटिहार, जून 28 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर दिल्ली दीवानगंज महानंदा बांध पर सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार के द्वारा ठोकर मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। टक्कर में व्यक्ति का एक पैर टूट गया है। घटना बैरिया चांदपुर दल के निकट का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति के द्वारा चांदपुर ढाला के निकट सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ठोकर मार दी। जिससे विजय चौधरी का एक पैर टूट गया तथा काफी गंभीर चोट पहुंची है। ग्रामीणों के सहयोग से विजय चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया गया है। घटना करीब सात बजे शाम की बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टर का कहना है कि स्थिति काफी गंभीर है। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर ...